धौलाना केनरा बैंक ने मेधावी छात्राओं को केनरा विद्या ज्योति पुरस्कार से किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना कस्बे में शनिवार को केनरा बैंक के 117 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्या ज्योति योजना के अंतर्गत कस्बे के श्री पटेल स्मारक इंटर कालेज व धौलाना प्रथामिक विद्यालय प्रथम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में केनरा विद्या ज्योति योजना के तहत कक्षा पांच से दस तक बच्चे को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कस्बे के श्री पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंचे केनरा बैंक के मंडल प्रमुख प्रदीप कुमार वर्मा, नेहा पासी, वरिष्ठ प्रबंधक ऋचा कश्यप शर्मा शाखा प्रबंधक केनरा बैंक धौलाना के द्वारा छात्राओं को नकद धनराशि प्रदान की। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि केनरा बैंक द्वारा संचालित यह योजना ऐसी छात्राओं के लिए है जो शिक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करती है। उन्होंने कक्षा 6 की आयशा गौतम, कक्षा 7 शुमन की, कक्षा 8 की स्नेहा, कक्षा 9 की साक्षी, कक्षा 10 की मुस्कान तथा धौलाना प्राथमिक विद्यालय प्रथम की मेधावी छात्रा पूजा को धन राशि के रूप में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बैक की ओर से पुरस्कार के रूप में ढाई से पांच हजार रुपये धनराशि प्रदान की गई।इस दौरान प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878




























