हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ में 10वीं व 12 वीं में प्रथमश्रेणी में उत्तीर्ण पुरातन छात्रों (प्राथमिक विद्यालय निवेदक पूर्व छात्र) को विद्यालय की राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षिका डॉ०रेणु देवी ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर आए श्री भारत शर्मा एस. आर.जी.हापुड़ द्वारा 80% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा आकांक्षा और कशिश को कैप पहनाई।डॉ.रेणु ने दोनों छात्राओं की शैसे पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया।अमन व शैलेन्द्र ने भी इंटरमीडिएट परीक्षा को 75%अंको के साथ उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय को एक- एक वृक्ष अपने नाम से दान देकर विद्यालय प्रांगण में अपने हाथों से पौधा लगाया और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।आकांक्षा बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है और कशिश आईपीएस।इन बालिकाओं ने अन्य बालिकाओं को पढ़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती विशाखा व श्रीमती अंजू त्यागी द्वारा लड़कियों के माता पिता से उन्हें लगातार पढ़ाने की अपील की।



























