
मानसिक रूप से कमजोर महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, सुरक्षित उतारा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे स्टेशन पर स्थित माल गोदाम के पास बनी पानी की टंकी पर एक विक्षिप्त महिला चढ़ गई और टंकी के सबसे ऊपर हिस्से पर बैठकर आराम से चिप्स खाने लगी। मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी, दमकल विभाग व हापुड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे जिन्होंने 1 घंटे तक महिला को समझाने-बुझाने की कोशिश की। अंत में दमकल विभाग के जवान विशाल और उस्मान टंकी पर चढ़े जिन्होंने महिला से बातचीत कर विश्वास में लेकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जो पिछले कई दिनों से हापुड़ रेलवे स्टेशन व आसपास के इलाके में भटक रही थी। उसे हापुड़ कोतवाली लाया गया। फिलहाल पुलिस महिला के परिजनों को खोजने का प्रयास कर रही है।
मामला शुक्रवार की रात का है जब अधिकारियों को सूचना मिली कि एक महिला मानसिक रूप से कमजोर है जोकि पानी की टंकी की छत पर चढ़ गई है। इसके बाद टीम पहुंची और महिला को समझा बुझाकर एक घंटे की मशक्कत के पश्चात उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में एडमिशन शुरु : 8750653085, 8859886387































