हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब हापुड़ गगन परिवार ने एक तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया।योग शिविर के दूसरे दिन रेलवे पार्क, फ्री गंज रोड पर योग किया गया।शिविर में योग टीचर कुमकुम ने योग की नई नई क्रियाओं को कराकर स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताया। शिविर में संस्था के लगभग सभी सदस्य तथा शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए और योग करके स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में इंटरनेशनल कमेटी के चेयरपर्सन डा अनिल बाजपेयी ने योग के बारे में विस्तार से बताया तथा हास्य योग कराकर सभी को खूब हँसाया। शिविर में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय बंसल,प्रमोद गुप्ता,महावीर वर्मा, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी सचिन अग्रवाल,( एल आई सी वाले) डा अनिल बाजपेयी (संरक्षक), सुनील शर्मा(अध्यक्ष), ललित गोयल (सचिव), पंकज कंसल (कार्यक्रम सयोंजक), अनुराग गर्ग, सुधीर जैन साहब, नितिन गर्ग ऋषभ गोयल, सुनील गर्ग,अनिल गर्ग, आदित्य गर्ग आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित





























