
👁 36 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने एक ज्ञापन हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर को सौंपा। मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्र हुए जिन्होंने सोमवार को मामले में ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





























