
नगर पालिका की कर वृद्धि के विरोध में ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा एक अप्रैल-2025 से जलकर, गृहकर में दस गुना वृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में बुधवार को संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल हापुड़ ने विधायक विजयपाल आढ़ती को एक ज्ञापन दिया।
मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने कहा कि प्रस्तावित कर वृद्धि को हापुड़ के नागरिक कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, भले ही आंदोलन का सहारा क्यों न लेना पड़े। संस्था की मांग है कि कर वृद्धि के प्रस्ताव को वापिस लिया जाए।
उन्होंने कहा कि हापुड़ मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। परिषद नागरिकों को सफाई, नालों की सफाई, शुद्ध पेयजल, पार्किंग स्थल आदि की ओर ध्यान हीं दे रही है। इस अवसर पर मनीष कंसल, राजीव गर्ग, सोनू बंसल, संजय अग्रवाल, मोनू बजरंगी आदि उपस्थित थे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी































