हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व ज़िला महासचिव सुन्दर कुमार आर्य व रवि भाटी ने उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवम् दिव्यांग जन शस्त्रीकरण मंत्री श्री नरेन्द्र कुमार कश्यप को जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिये देश में दो बच्चों का क़ानून बने उसके लिए भारत के प्रधानमंत्री जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नाम मंत्री को ग्राम सलारपुर में ज्ञापन दिया गया ओर उसके महत्व को भी विस्तार से बताया दो बच्चों का क़ानून न बनाने के विरोध में जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन 3 जुलाई को दिल्ली के जन्तर मनतर पर धरना व प्रदर्शन करेंगे जिसमें पुरे देश के सभी प्रदेशों के सदस्य शामिल होंगे व 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर पुरे भारत के सभी ज़िला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन व विरोध प्रकट किया जायेगा
जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन की इस माँग का स्वागत समारोह में आये हुए सभी ग्रामवासियों व वहाँ मोजूद सभी लोगों ने समर्थन किया ओर तीन जुलाई व 11 जुलाई को भारी संख्या में वहाँ पहुँचने के लिए आवाहन किया मंत्री महोदय ने भी जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन के ज्ञापन को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के यहाँ पहुँचाने के लिए कहा
































