
“भवनों एवं भूखंडों की मांग हेतु ज्ञापन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड ,दिनांक 07 अगस्त 2025,वरिष्ठ नागरिक पैशनर्स सेवा संस्थान हापुड का शिष्टमंडल ने सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अमित कादियान सचिव हापुड पिलखुवा प्राधिकरण से शिष्टाचार भेंट में पत्र प्रदान कर कार्मिकों और पैशनर्स को “हरिपुर आवासीय योजना” में रियायती दरों पर ब्याज रहित किस्तों में भवन और भूखंड आवंटित करने की मांग की, सचिव हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने नियमानुसार सहानुभूति पूर्वक निर्णय का आश्वासन दिया। शिष्टाचार वार्ता में विजय पाल आर्य जिला महासचिव , प्रताप सिंह, किरेंद्र पाल शर्मा व कटार सिंह गुर्जर जिला उपाध्यक्ष,महेन्द्र कुमार संयुक्त सचिव, वेद प्रकाश संतोष कुमार अग्रवाल,जगवीर सिंह रामपाल सिसौदिया, राजवीर सिंह, डा•आशाराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























