हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जेईई एडवांस परीक्षा के परिणाम शुक्रवार की सुबह घोषित हुए। हापुड़ के ततारपुर के नमन निर्वाण ने ऑल इंडिया स्तर पर 123 वीं रैंक हासिल की वहीं हापुड़ में सभासद के बेटे कनक कुमार सिंह ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया स्तर पर 7110 वाँ रैंक और प्रदेश में 138 वाँ स्थान हासिल किया है।
हापुड़ नगरपालिका परिषद के सभासद बृजेश कुमार उर्फ बिरजू के बेटे कनक कुमार सिंह ने जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। कनक कुमार सिंह रेलवे रोड स्थित अतरपुरा मोहल्ले के रहने वाले हैं। बेटे कनक कुमार सिंह की सफलता से परिवार व मोहल्ले के लोगों में खुशी का माहौल हैं। बेटे कनक की सफलता पर परिवार के सदस्यों ने फूल माला पहनाकर आशीर्वाद दिया हैं। कनक ने बताया है कि उन्हें ये सफलता अपने माता पिता के आशीर्वाद और दृढ़ संकल्प व मेहनत से प्राप्त हुई हैं। लोगों ने कनक को बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की हैं। लोगों की बधाई के लिए कनक ने सभी का दिल से आभार व्यक्त किया हैं।
































