हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रयास जन जागरुकता केन्द्र दोयमी में एसोसिएशन ऑफ एलाइंस क्लब 142 हापुड़ “प्रयास” की संस्थापिका प्रीति त्यागी के नेतृत्व में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में बालिकाओं के लिए छह दिवसीय निःशुल्क मेंहदी आर्ट मेले के समापन पर सभी प्रतिभागियों से मेंहदी लगवाकर निरीक्षण किया गया जिसमें महक खान को प्रथम, दिपांशी शर्मा को द्वितीय तथा दिव्यम शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शिविर में 31 बच्चों को डायरेक्टर साक्षी त्यागी द्वारा प्रतिदिन मेहंदी सिखाई गई। संस्था की अध्यक्ष पूनम गर्ग द्वारा प्रथम पुरस्कार महक खान को दिया गया। डिप्टी डायरेक्टर अलका चन्द द्वारा दिपांशी शर्मा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। रीजन चेयरर्पसन ऋतु वर्मा द्वारा तृतीय पुरस्कार दिव्यम शर्मा को दिया गया। संस्था की सचिव मिनाक्षी अग्रवाल द्वारा सभी 31 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र के साथ पैन वितरित किये गये।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053

































