हापुड़ में 22 फरवरी को लगेगा मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर










हापुड़ में 22 फरवरी को लगेगा मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर 22 फरवरी-2026 को सफल बनाने हेतु सोमवार 16 फरवरी-2026 को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जनपद न्यायाधीश, हापुड़ अजय कुमार सिंह प्रथम की अध्यक्षता में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन श्री हनी गोयल, अपर जिला जज विशेष (एस.सी/एस.टी)एक्ट हापुड़ की देखरेख एवं डा0 ब्रह्मपाल सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ की उपस्थित में श्री सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापु़ड़ द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिला जज, हापुड़ श्री हनी गोयल द्वारा सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया कि माननीय नालसा एवं सालसा के निर्देशानुसार जनपद हापुड़ के समस्त प्रशासनिक विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आमजन को प्रदान करने हेतु दिनांक 22 फरवरी-2026 को मेगा/वृहद सहायता शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें समस्त प्रशासनिक विभागों द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने हेतु मेगा शिविर से पूर्व लघु शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग अपनी अपनी योजनाओं की सूची कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,हापुड़ को उपलब्ध करा दें एवं मेगा शिविर का प्रचार- प्रसार किये जाने हेतु भी निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ के स्थान पर श्री अनवर शेख, पीडीडीआरडीए,समाज कल्याण अधिकारी, श्री शिव कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्रीमती स्मिता सिंह, पंचायत राज अधिकारी, श्री शिव विहारी शुक्ल, सूचना विभाग अधिकारी, श्री रनजीत, एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी, हापुड़ एवं अन्य समस्त विभागाधिकारी उपस्थित रहे।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365








  • Related Posts

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    🔊 Listen to this हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीतहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पंजाबी समाज को एक जुट करने में लगे हापुड के प्रवीण सेठी…

    Read more

    धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन

    🔊 Listen to this धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेश ने गांव हसनपुर बंबावड़ मार्ग के मरम्मत कार्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन

    धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन

    ग्राम प्रधान के अचानक गिरने से मौत

    ग्राम प्रधान के अचानक गिरने से मौत

    फाल्गुन अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु उमड़े श्रद्धालु

    फाल्गुन अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु उमड़े श्रद्धालु

    कपिलदेव ने विधानसभा में उठाई बैंच की मांग

    कपिलदेव ने विधानसभा में उठाई बैंच की मांग

    हापुड़ में 22 फरवरी को लगेगा मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

    हापुड़ में 22 फरवरी को लगेगा मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
    error: Content is protected !!