
👁 9 views Views
“रन फॉर द नेशन” को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): धम्म चेतना अभियान के तहत रन फॉर द नेशन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में एक बैठक का आयोजन मंगलवार की रात हापुड़ में किया गया। संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर के जन्मदिवस के उपलक्षय में 12 अप्रैल को रन फॉर नेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह दौड़ हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित अंबेडकर पुस्तकालय से प्रारंभ होकर मीनाक्षी रोड, गढ़ चुंगी, पक्का बाग, अतरपुरा चोपला, मेरठ रोड से होते हुए मोदीनगर रोड ब्लॉक से हर्ष विहार, चमरी मार्ग स्थित रामलीला मैदान पर संपन्न होगी। इसको लेकर एक बैठक का मंगलवार की रात आयोजन किया गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































