👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली परिसर में डा.अम्बेडकर जंयती सौहार्द व शांति पूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
कोतवाल सोमवीर सिंह ने लोगों से अपील की कि 14 अप्रैल को डा.अम्बेडकर जयंती मनाए और पूरी तरह से व्यवस्था बनाएं रखे। बता दें कि 14 अप्रैल को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि जुलूस के साथ डा.अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंचते है और माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते है। साथ-साथ ही स्थान-स्थान पर प्रसाद वितरित किया जाता है। अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष रवि वर्मा व उपाध्यक्ष बिट्टी जाटव आदि मौजूद रहे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























