राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु बैठक
हापुड सूवि(ehapurnews.com): आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09.12.2023 को सफल बनाने हेतु आज दिनांक 22-11-2023 को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गई। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी/अपर जिला जज, हापुड़ डा० रीमा बंसल की देखरेख में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ द्वारा किया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री मलखान सिंह द्वारा लीड बैंक केनरा बैंक श्री रमन सिंह को राष्ट्रीय लोक अदलात में बैंक की रिकवरी से संबंधित वादों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करने हेतु विशेष निर्देश दिये गये एवं समस्त बैंक के अधिकारियों को भी ज्यादा से ज्यादा वाद प्री-लिटिगेशन के माध्यम से निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ के आदेशानुसार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ श्रीमती छाया शर्मा द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 दिन शनिवार को सफल बनाये जाने हेतु अभी तक जनपद के समस्त बैंको के द्वारा कुल 6140 मामले चिन्हित किये गये हैं। बैठक में लीड बैंक केनरा बैंक मैनेजर श्री रमन सिंह, शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भारत भूषण, यूनियन बैंक ओ इंडिया, हापुड़, अनूप पाठक, प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक हापुड़ प्रकाश धनंजय, इंडियन बैंक हापुड़, सुरेश पाल प्रथमा यू०पी० ग्रामीण बैंक हापुड़, दिवयश, बैंक ऑफ बडौदा,हापुड़, तबारक अंसारी बैंक ऑफ इंडिया, हापुड़, राजेंद्र सिंह, पंजाब नेशनल बैंक, हापुड़, गजे उपस्थित रहे।
रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811






























