👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की नगर पालिका परिषद में प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई जिसमें अधिकारियों ने व्यापारियों को प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल ना करें की अपील की. साथ ही अतिक्रमण का मुद्दा भी इस बैठक में गरमाया जहां व्यापारियों ने भी अधिकारियों से कई सवाल पूछे.
बता दें कि अधिकारियों ने व्यापारियों को सरकार के नियमों के प्रति जागरूक किया और पॉलिथीन के दुष्परिणामों को बताया.
बैठक में कई मुद्दे उठाए गए जहां व्यापारियों ने अपनी बात रखी. इस दौरान व्यापारी विजेंद्र, उद्यमी अमन, ललित अग्रवाल छावनी वाले, दिनेश गुप्ता, राजीव गर्ग आदि उपस्थित रहे.





























