
मेरठ: हापुड़ के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद मेरठ जिले में गुरुवार की देर शाम हापुड़ के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों युवक हापुड़ से हरिद्वार जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन जो की तेज रफ्तार में था उसने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अरुण गुप्ता हापुड़ के छज्जुपूरा निवासी है जो एसएसवी इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर कार्यरत थे। जो अपने दोस्त मोहित शर्मा के साथ बाइक से हरिद्वार जा रहे थे जैसे ही वह मेरठ के सकोटी गांव स्थित नंगली गेट के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की खबर जैसे ही उनके परिवारजनों को मिली तो मृतकों के परिवार में कोहरान मच गया। परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
एसएसवी इंटर कॉलेज के शिक्षकों व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व शहर के व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700

































