हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। रेलवे ने अब मेरठ खुर्जा पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिर से संचालित करने का फैसला लिया है। हालांकि मेरठ खुर्जा पैसेंजर ट्रेन का संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जाएगा। पांच दिसंबर से ट्रेन संख्या 04280 मेरठ खुर्जा पैसेंजर ट्रेन मेरठ रेलवे स्टेशन से सुबह 5:25 पर चलकर 6:30 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। एक घंटा पांच मिनट यह ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रहेगी और 7:35 पर यह ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी। सुबह 9:00 बजे यह ट्रेन खुर्जा पहुंच जाएगी।
वहीं ट्रेन संख्या 04281 खुर्जा मेरठ पैसेंजर ट्रेन खुर्जा से शाम 5:00 बज कर 40 मिनट पर चलेगी और हापुड़ रेलवे स्टेशन पर 7:40 पर पहुंचेगी। 10 मिनट ठहरकर ट्रेन मेरठ स्टेशन के लिए रवाना हो जाएगी जहां 9:00 बजे पहुंचेगी। कोरोना के चलते पिछले साल 23 मार्च को ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। 20 महीने बाद फिर से पटरी पर मेरठ खुर्जा पैसेंजर ट्रेन के लौटने से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041


























