हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की स्याना रोड पर स्थित एक कॉलेज में अपना प्रोजेक्ट जमा करने आ रहा मेरठ निवासी छात्र की स्कूटी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारदी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र की पहचान 20 वर्षीय आर्यन निवासी गंगानगर मेरठ के रूप में हुई है जो कि मेरठ के एक कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
जानकारी के अनुसार छात्र आने वाली परीक्षा के मद्देनजर बुधवार को गढ़ में स्थित वेदांत कॉलेज में अपना प्रोजेक्ट जमा करने जा रहा था। कॉलेज से थोड़ी दूर पहले अज्ञात वाहन ने छात्रा की स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए

































