हापुड़, सूवि(ehapurnews.com):राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन-शक्ति 4.0 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मान्य सदस्य श्रीमती मीना कुमारी के द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीडन की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक / आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से माह जुलाई के प्रथम बुधवार दिनांक 06.07.2022 को जागरूकता चौपाल शिविर का आयोजन एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम किया जाना है। माननीय सदस्य द्वारा मेरठ रोड सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में दिनांक 6 जुलाई 2022 को अपरान्ह 12: 00 बजे महिला जनसुनवाई तथा ब्लॉक हापुड़ में शाम 4:00 बजे से जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। उक्त दिवस पर मिशन-शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चौपाल का आयोजन कराया जाये चौपाल शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिलाये जाने योजनाओं से सम्बन्धित साहित्य उपलब्ध कराये जाने के साथ ही पात्रों का सुसंगत योजनाओं में यथासम्भव पंजीकरण भी कराया जाये। उ.प्र. शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने, कन्या सुमंगला योजना से अच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओं योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक प्रचार-प्रसार कराने के साथ ही जनपद में उम्र बाल सेवा योजना से लाभान्वित परिवारों / बालिकाओं के सम्बन्ध में नियत तिथि पर आख्या उपलब्ध कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित कर कृत कार्यवाही की आख्या से मा. पदाधिकारियों को बैठक में अवगत कराने का कष्ट करें।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























