👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण मंडल हापुड़ की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित पीपीसी चिकित्सालय पर केंद्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर महिलाओं को मल्टीविटामिन गोलियां, कैल्शियम की गोलियां, सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया. साथ ही मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया.
इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद हापुड़ मालती भारती भी उपस्थित रही जहां बड़ी संख्या में लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राखी शर्मा, महामंत्री दुर्गेश तोमर, प्रभा शर्मा, रीता गुप्ता, हिमानी, लक्ष्मी, बबीता सैनी, सुमन त्यागी आदि उपस्थित रही.
































