👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पोषण माह के अंतर्गत जिला अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार सितंबर 2021 के प्रथम सप्ताह में आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका की स्थापना हेतु बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए औषधीय पौधों का रोपण कराया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में उद्यान विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को एक आंवला व एक नींबू का पौधा शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ के द्वारा वितरण किया गया एवं सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिया गया कि इन पौधों को एक दिवस के अंदर रोपित कराते हुए इसकी फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराएं।
लेडीज कपड़ों पर पाएं 50% डिस्काउंट: 7817840559, 9927143205

































