👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नक्का कुआं रोड पर स्थित एक अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने छापा मारा. इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि मेडिकल स्टोर बिना पंजीकरण के चल रहा है. बता दें कि नक्का कुआं रोड पर स्थित न्यू भारत अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया जब मेडिकल स्टोर पर मौजूद अर्जुन से दस्तावेज मांगे गए तो वह कागज नहीं दिखा पाया जिसके बाद करीब 60 हजार रुपए कीमत की दवाइयों को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी.
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922

































