
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में एक स्कूल में कक्षा पहली के छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानून कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में बच्चों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
आपको बता दें कि कोटला सादात के जुबेर का बेटा हारून एक पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली का छात्र है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में फीस जमा न होने की बात को लेकर उनके बेटे के साथ मारपीट की गई। छात्र जब स्कूल से घर लौटा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे जिसे देखकर स्वजन घबरा गए। छात्र ने स्वजन को बताया कि स्कूल में फीस के मामले में उसके साथ मारपीट की गई है। इसके बाद स्वजन तुरंत स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू कर दी। छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया गया जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020





























