हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लोगों व मीडिया की जागरुकता से बहुत से सामाजिक कार्य सहज ही हो जाते है। यह मामला बृजघाट के माता चामुंडा मंदिर का है, जहां गंदगी व कूड़े के ढेर ने लोगों का जीना हराम कर दिया था। लोग नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर से नवरात्रों पर सफाई की मांग कर रहे थे, परंतु पालिका पर जूं नहीं रेंग रही थी।
नवरात्रों के प्रथम दिन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कूड़ा व गंदगी के ढेर को चामुंडा मंदिर से हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। नागरिकों की इस परेशानी को ई हापुड़ न्यूज ने प्रमुखता से उठाया जिसका नतीजा यह हुआ कि नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर ने सफाई अभियान चला कर चामुंडा मंदिर के क्षेत्र को गंदगी रहित कर दिया। परिषद ने इस कार्य में दर्जनों सफाई कर्मचारी तथा जेसीबी मशीन को लगाया। साथ ही परिषद ने कीटनाशक दवा व कली आदि का भी छिड़काव कराया है। नागरिकों ने परिषद के कार्य की सराहना की है।

गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर


























