रुपयों के विवाद में मीट कारोबारियों में मारपीट










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में बक्सर नहर पुल के पास मीट का कारोबार करने वाले दो पक्षों में रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक युवक इस दौरान गंभीर रूप से चोट लगने से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
सिंभावली क्षेत्र के बक्सर नहर पुल के पास कई मीट की दुकानें हैं। हापुड़ के अल्ली नगर का रहने वाला फैजान पुत्र शाहिद की गुरुवार की सुबह पैसे के लेनदेन को लेकर यूनुस के साथ कहासुनी हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामला किसी तरह शांत कराया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में इस कदर उबाल आया कि दोनों ही पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ व लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान फैजान के सिर में चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।







  • Related Posts

    हापुड़ नगर पालिका कराएगी आवारा कुत्तों का बंध्याकरण

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ ने आवारा कुत्तों को पकड़वाकर बंध्याकरण/उपचार कराएगी। इस दिशा में परिषद ने पहल शुरु कर दी हैं और आवारा…

    Read more

    पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सोमवार की शाम ही हो गई थी रीता की मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में 40 वर्षीय रीता शर्मा की हत्या से जुड़ी एक बात सामने आई है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ नगर पालिका कराएगी आवारा कुत्तों का बंध्याकरण

    हापुड़ नगर पालिका कराएगी आवारा कुत्तों का बंध्याकरण

    पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सोमवार की शाम ही हो गई थी रीता की मौत

    पीएम रिपोर्ट में खुलासा: सोमवार की शाम ही हो गई थी रीता की मौत

    सहायक विकास अधिकारी को नोटिस जारी

    सहायक विकास अधिकारी को नोटिस जारी

    5 वारंटी पुलिस ने दबोचे

    5 वारंटी पुलिस ने दबोचे

    सीडीओ ने किया विकास खण्ड-सिम्भावली कार्यालय का निरीक्षण

    सीडीओ ने किया विकास खण्ड-सिम्भावली कार्यालय का निरीक्षण

    चाकू रखने पर 6 दिन की सजा,17 साल बाद आया फैसला

    चाकू रखने पर 6 दिन की सजा,17 साल बाद आया फैसला
    error: Content is protected !!