👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढमुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के थाना बहादुरगढ़ में गांव ठेरा बहावपुर में ठेरा से नेकनामपुर नानई गांव के संपर्क मार्ग पर खडंजा निर्माण कार्य शुरू किया गया. किन्हीं कारणों से मार्ग में अवरोध पैदा हो जाने से गांव प्रधान इस्लाम खां ने उपजिलाधिकारी गढमुक्तेश्वर को शिकायत पत्र दिया जिसके बाद
गढ़मुक्तेश्वर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी द्वारा टीम गठित कर लेखपाल राकेश गिरी, लेखपाल शिव सिंह आदि की टीम बहादुरगढ़ थाना से एस आई यशपाल गौतम मय पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और पैमाईश कराई गई. लेखपाल राकेश गिरी ने बताया कि पैमाइश कर रास्ता सीधा करते हुए निशानदेही करा दी गई है।
































