👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब चार्जिंग पर लगी एक मयूरी की बैटरी में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते आग देख ली और पानी डालकर उसे बुझाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे का है जब हरीश की ई-रिक्शा घर के बाहर चार्जिंग पर लगी हुई थी। इसी बीच मयूरी की बैटरी अचानक फट गई और उसमे आग लग गई। आग इससे पहले विकराल रूप धारण करती मौके पर मौजूद लोगों ने बाल्टी की मदद से आग पर पानी डालकर उसे काबू में किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

























