हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की सड़कों पर मौत दौड़ रही है। हापुड़ की सड़कों पर ये ई-रिक्शा यमदूत को बुलावा दे रही है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ विभाग और चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं।
स्क्रीन में नजर आ रही ये ई-रिक्शा चलती-फिरती मौत है जिसके एक ओर लोहे के फ्रेम टंगे हैं जो कि मयूरी की हाइट से काफी ऊंचे हैं तो वहीं मयूरी में रखा लोहे का सामान काफी पीछे निकल रहा है जिससे पीछे चल रहे वाहन चालक कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। सड़कों पर सरपट दौड़ती ये मौत वाली मयूरी सिर्फ एक नहीं है बल्कि ऐसी कई मयूरियां हैं जो कि लोगों की मौत का कारण बन सकती हैं। सबसे बड़ा सवाल यहां पुलिस की कार्यशैली पर खड़ा होता है जो वाहनों की चैकिंग करती लेकिन इस तरह की मयूरी को अंदेखा कर देती है। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी वाहनों को रोककर चालान की डायरी भरने में रहती है लेकिन इन मौत वाली मयूरियों को नजर अंदाज कर देती है। ऐसी मयूरियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जो कि कभी भी हादसे का कारण बन सकती है।


























