हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हापुड़ के मोहल्ला शिवपुरी में मयूरी में सवार होकर जा रही छात्रा व अन्य लोग उस समय घायल हो गए जब मयूरी सड़क पर पलट गई। मयूरी के पलटने का कारण कुछ और नहीं बल्कि अधिकारियों की लापरवाही है। मयूरी को सीधा कर कड़ी मशक्कत कर छात्रा को बाहर निकाला जिसके पैर में चोट आई है।
हापुड़ के मोहल्ला शिवपुरी में इन दिनों लोग टूटी पुलिया से बेहद परेशान हैं। आए दिन टूटी पुलिया की वजह से हादसे हो रहे हैं। रविवार की दोपहर एक मयूरी टूटी पुलिया की चपेट में आ गई जिससे मयूरी पलट गई और उसमें सवार सवारियां घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मयूरी को सीधा कराया।
आपको बता दें कि शिवपुरी में मिनी लैंड स्कूल के पास नाली पर बनी पुलिया में गड्ढे होने की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार को एक मयूरी में बच्ची समेत कुछ सवारियां सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही मयूरी पुलिया को पार कर रही थी तो वह गड्ढे में फंसकर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें मौजूद सवारियों घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मयूरी को सीधा कराया। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।


























