हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड बदहाल अवस्था में है जहां मंगलवार को एक ई-रिक्शा गड्ढे में फंस कर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ई-रिक्शा को सीधा कराया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान लोग बाल-बाल बच गए लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। कुचेसर रोड चौपला की सर्विस रोड पर अक्सर पानी भरा रहता है और यहां गहरे-गहरे गड्ढे हो चुके हैं। यदि अधिकारी कभी इस मार्ग से गुजरे तो स्थिति के बारे में अच्छे से रूबरू हो सकेंगे। वहीं यहां से गुजर रही एक ई रिक्शा गहरे गड्ढे की चपेट में आकर पलट गई। इस मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने ई-रिक्शा को सीधा कराया। बताते चलें कि यह सर्विस रोड 50 से अधिक गांव को जोड़ती है जिससे सैकड़ों ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन बदहाल अवस्था में पड़ी इस सर्विस रोड की वजह से लोगों को बेहद कठिनाई हो रही है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509































