👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में एक ई रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है और मयूरी में रखा बैग पुलिस को सौंप दिया. पुलिस बैग स्वामी की तलाश में जुट गई. बता दें कि एक ई रिक्शा चालक सवारियों को छोड़कर अपने घर की ओर जा रहा था. इस दौरान उसकी नजर रिक्शे में रखे बैग पर पड़ी जिसके बाद देव नंदिनी चेक पोस्ट पर चालक ने पुलिस को लावारिस बैग सौंप दिया. मयूरी चालक की ईमानदारी को देखते हुए सभी ने उसकी प्रशंसा की और पुलिस बैग स्वामी की तलाश में जुट गई.
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700





























