👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास एक गाड़ी और ई रिक्शा की भिड़ंत हो गई। इस दौरान ई रिक्शा चालक घायल हो गया जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला रविवार की शाम का है जब उधम सिंह नगर से एक गाड़ी दिल्ली जा रही थी। जैसे ही वह पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पहुंची तो हाईवे पर स्थित फुट ओवर ब्रिज के पास गाड़ी और मयूरी की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि मयूरी चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
































