हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने किराना व्यापारी प्रिंस उर्फ मयंक की हत्या करने के मामले में 25 हजार रुपए इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल अवैध तमंच बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम चांद सैफी पुत्र नासिर है जो कि गाजियाबाद के विजयनगर का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर नोएडा में भी डकैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
ज्ञात हो कि एक अप्रैल को जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में किराना व्यापारी राजीव मित्तल तथा उनके पुत्र मयंक मित्तल उर्फ प्रिंस मित्तल पर लूट के इरादे से बदमाशों ने हमला कर दिया था। इस दौरान मयंक को बदमाशों ने गोली भी मारी थी जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान मयंक ने दम तोड़ दिया था। वारदात के बात व्यापारियों में जबरदस्त गुस्सा पनपा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रोहित की गिरफ्तार के बाद 25 हजार इनामी शंकर व उमेश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस ने मामले में फरार आरोपी चांद को गिरफ्तार कर लिया और सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। चांद पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है जिससे पुलिस ने तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।
































