VIDEO: पशुओं से भरी मैक्स पिकअप पलटी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मंगलवार की सुबह सिमरौली हनुमान मंदिर के पास पशुओं से भरी एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। इस दौरान चालक अनिल कुमार समेत कुछ पशु घायल हो गये। आनन-फानन में पहुंचे लोगों ने पिकअप को सीधा कराया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
बता दें कि सड़क हादसा मंगलवार की सुबह 10:45 बजे का है जब 5 भैंसों से भरी एक मैक्स पिकअप शाहपुर से हापुड़ आ रही थी। बताया जा रहा है कि मैक्स पिकअप में 5 पशु भरे हुए थे। इसी बीच गाड़ी जैसे ही सिमरौली हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो गांव भैंसाखुर निवासी चालक अनिल ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे विद्युत पोल से टकराते हुए पलट गई। वाहन में अनिल कुमार के साथ लता और मुकेश भी सवार थे। आनन-फानन में लोगों ने सभी को बाहर निकाला और मैक्स पिकअप को सीधा कराया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान अनिल और कुछ भैंसों को मामूली चोट आई है।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!