हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सोमवार को भोर होते ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के स्वर सुनाई देने लगे और मंदिरों पर जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो गई और हापुड़ में मंदिरों पर विशेष रोशनी की गई।
मातृ मंडल सेवा भारती हापुड़ की बहनों ने सोमवार को सुबह रेलवे पार्क में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया जिसकी अध्यक्षता सेवा भारती के नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा ने की। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के वेष में उनकी लीलाओं का प्रदर्शन किया और बहनों ने श्री कृष्ण स्वरूपों की आरती उतारी। संस्था की ओर से प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मातृ मंडल सेवा भारती के नगर अध्यक्ष शशि गोयल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पर्व भारतीय संस्कृति का एक ऐसा पर्व है जो यह संदेश देता है कि श्री कृष्ण के एक ही सिद्धांत को जीवन में अपनाने से मानव भवसागर से पार हो जाता है। इस अवसर पर अशोक कुमार, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509

लड्डू गोपाल की ड्रेस किफायती दामों पर खरीदें और पाएं एक गिफ्ट फ्री
























