हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की प्रमुख शिक्षण संस्थान, टैगोर शिशु सदन इण्टर कॉलेज, आवास विकास कालोनी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण बनकर स्कूल पहुंचे जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कक्षा 11और 12 के छात्रों की मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कक्षा 11वीं के छात्रों ने बाज़ी मारी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा, प्रशासक नितिन सिंह, उपप्रधानाचार्या आशिमा शर्मा व नमिता सिंह उपस्थित थे । प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने भी बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा ।
































