हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस एस वी कालेज हापुड के बी एस सी गणित के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम डॉ रिषिपाल सिंह, डाॅ सतेन्द्र पाल सिंह , डाॅ सुबोध कुमार शर्मा, डाॅ देवेन्द्र प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग एवं हस्तिनापुर में आयोजित हुआ।
चौधरी चरण सिंह मेरठ के भौतिक विज्ञान विभाग मे विधार्थीयों ने प्रयोग शाला उपकरणों का प्रयोग एवं उनका परिचालन की बारीकियां सीखी। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बीरपाल सिंह ने भौतिक विज्ञान विषय में कैरियर के विकल्पों के विषय पर विस्तारपूर्वक बताया। प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा ने रमन स्पेक्ट्रोमीटर तथा कणक्षेप आदि प्रायोगिक उपकरणों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ योगेन्द्र गौतम ने सेम, थिन फिल्म यूनिट सहित शोध के अन्य उपकरणों की जानकारी दी। इस दौरान विभाग के शोध छात्रों तथा अन्य विभागीय सहयोग का सहयोग रहा।
हस्तिनापुर भ्रमण के दौरान विधार्थियों ने भवन निर्माण तथा वास्तुकला में विज्ञान के रहस्यों की जानकारी हासिल की। भ्रमण कार्यक्रम में दीपमाला, अंजलि, ओमप्रकाश, तथा बीएससी के छात्र छात्राएं कुलदीप, प्रदीप, गौरव, निकिता, रूकैया, तनु, सोहेल, कर्ण आदि रहे।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























