
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में करीब 20-22 झुग्गियों में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं जो यहां मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग वोट डालने के लिए पश्चिम बंगाल गए हुए हैं। इसी बीच सोमवार को करीब 20-22 झुग्गियों में अचानक गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से काला धुआं निकलते देख लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। फायर कर्मी नरेश ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस दौरान लाखों का नुकसान हुआ है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























