👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिस ने मास्क न लगाने वालों के खिलाफ एक नया तरीका आज़माया है। पुलिस ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों को एक स्कूल में हिरासत में रखकर कुछ घंटों बाद छोड़ दिया।
दरअसल मास्क न लगाने पर पहली जुर्माना राशि एक हजार रुपए है और दूसरी बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर दस हजार रुपए। कुछ लोगों को जब पुलिस ने मास्क के बिना पकड़ लिया तो वह जुर्माना राशि नहीं दे पाए जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें कुछ घंटों के लिए पिलखुवा के इंटर कालेज परिसर में कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया और गलती मानने पर उन्हें छोड़ दिया।
लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के चलते पुलिस एक्शन मोड में है लेकिन लोग लापरवाह बने हुए हैं।

Deewan और DPS की बुक पर 20% की छूट. 9528182700, 9457100571





























