
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस वालों को याद किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले वीर पुलिस कर्मियों की याद में मंगलवार को हापुड पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया और उन्हें श्रध्दासुमन अर्पित किए गए।
पुलिस स्मृति दिवस-2025 के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को हापुड रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।उन्होने कहा कि शहीदों के बलिदान से सभी को प्रेरणा लेकर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































