हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थियां जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में विसर्जित की गई। मंगलवार की अलख शहीद की पत्नी यशवनी ने अपने पति कुलदीप की अस्थियों को नाव में बैठकर गंगा में विसर्जित किया। इस दौरान उनके साथ उनके भाई मनोज, मनोज की पत्नी अपूर्वा, मामा परवीन, मां सुमन आदि मौजूद रहे। वहीं शहीद के परिवार से पुरोहित ने दक्षिणा लेने से इनकार कर दिया और कुलदीप की शहादत को सैल्यूट किया।
आपको बता दें कि राजस्थान के झुंझुनूं निवासी स्क्वाड्रन कुलदीप देश के प्रथम सीडीएस शहीद विपिन रावत के साथ को-चालक थे। हेलीकॉप्टर क्रैश होने से वह शहीद हो गए। सोमवार की रात दो बजे उनका परिवार गढ़मुक्तेश्वर पहुंचा। इसके बाद मंगलवार की सुबह चार बजे उनकी पत्नी यशवनी ने मंत्रोच्चारण के बीच अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया। नाम आंखों के साथ अस्थियां विसर्जित की गई। इसके बाद गंगा तट पर मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की।आपको बता दें कि इस दौरान पुरोहित ने शहीद के परिवार से दक्षिणा लेने से इनकार कर दिया। पुरोहित ने कहा की कुलदीप की शहादत को वह सैल्यूट करते हैं और यही उनकी दक्षिणा है। कुलदीप साल 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। 2019 में उनकी शादी मे मेरठ की यशवनी ढाका के साथ हुई थी। उनकी बहन इंडियन कोस्ट गार्ड में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























