👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ के गांव दयानतपुर में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिलने पर सनसनी फैल गई और मृतका के परिवार जनों ने मौके पर हंगामा कर मृतका के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा हैं।
गांव दयानतपुर में मंगलवार की सुबह जब एक परिवार के लोग सो कर उठे तो उन्होंने बहू का शव पंखे से लटका हुआ देखकर शोर मचा दिया और घर में रोना – पीटना शुरु हो गया। सूचना पाकर मृतका के परिवारजन भी पहुंच गए। मृतका के परिवार के लोगों का आरोप हैं कि मृतका के लालची ससुरालियों ने बहू की हत्या कर शव को पंखे से लटकाया हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
शरीर के लिए शुद्ध दूध जरूरी: 9068607739






























