
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाली विवाहिता ने एसपी को शिकायत पत्र भेजकर अपने ससुरालियों पर दहेज में बुलेट बाइक और पांच लाख रुपए नकद की मांग पूरी न होने पर मारपीट करते हुए घर से निकलने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गढ़ के मोहल्ला चटाई वाला की रहने वाली विवाहिता ने एसपी को शिकायत पत्र भेजते हुए बताया कि उसके माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उसकी शादी वर्ष 2020 में जिला अमरोहा के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी जहां उसके माता-पिता ने हैसियत से कहीं अधिक दान भेज दिया था लेकिन दहेज में बुलेट व पांच लाख रुपए नकद की मांग करते हुए ससुराल पक्ष उसका उत्पीड़न करते। शादी के बाद एक पुत्री को जन्म दिया जिसके बाद आरोपियों के अत्याचार और अधिक बढ़ गए। ससुराल पक्ष के लोगों ने छोछक में सोने-चांदी के जेवरात व दो लाख रुपए नकद की मांग पूरी ना होने पर उसके साथ मारपीट की व घर से निकाल दिया। वह अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























