👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव पुंडीर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मार पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि साजिश के तहत विवाहिता को जहरीला पदार्थ दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर

































