हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर के गांव चकलठीरा में बुधवार की सुबह संदिग्ध हालत में एक विवाहिता की मौत हुई है। विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जब परिजन मकान की दूसरी मंजिल स्थिति कमरे में पहुंचे तो शव देखकर दंग रह गए।
बता दें कि किशनलाल की 22 वर्षीय पुत्री वर्षा निवासी रेतो वाली मढैया का विवाह गढ़ कोतवाली के गांव चकलठीरा में रहने वाले ओमवीर के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले हुआ था।
ओमवीर गढ़मुक्तेश्वर में शराब की दुकान पर काम करता है। ओमबीर के घर में बुधवार की सुबह वर्षा का शव फंदे पर लटके होने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतका के परिजन, रिश्तेदार और भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी अभिनव पुंडीर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा। केस से जुड़े हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है।
मोटरसाइकिल में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें : 8979003261






























