
👁 49 views Views
विवाहिता ने की आत्महत्या, परिवार में कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव में ग्रह कलेश के चलते विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है जिससे परिवार में मातम पसरा है। विवाहिता का शव बुधवार को फांसी के फंदे से लटका मिला जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलशाद शेखपुर खिचरा में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। दिलशाद का निकाह वर्ष 2010 में 32 वर्षीय हीना से हुआ था जिसने बुधवार को आत्महत्या कर ली।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846




























