👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 22 वर्षीय विवाहिता ने गृह क्लेश के कारण चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में स्वजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय विवाहिता का घर में किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद महिला कमरे में गई और चुन्नी पंखे पर डालकर फंदा गले में डाल लिया और आत्महत्या का प्रयास किया। शोर की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे की ओर दौड़े और विवाहितों को अस्पताल में भर्ती कराया।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811



























