हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कहतें हैं कि प्रेम अधां होता है, प्रेम न उम्र देखता है औऱ न ही जाति। यह कहावत हापुड़ देहात थाना के एक मैहल्ला की एक विवाहित पर खरी उतरी है। एक विवाहित अपने कम उम्र के पड़ोस में रहने वाले एक युवक को दिल दे बैठी औऱ मौका पाकर प्रेमी संग लाखों रुपए की नकदी व जेवर के साथ फुर्र हो गए। विवाहिता के पति ने थाना हापुड़ देहात में प्रेमी व महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हुआ यह था कि पड़ोस के एक युवक का विवाहिता के घर आना-जाना था औऱ दोनों की आंखें लड़ गई जिसका नतीजा यह हुआ दोनों के बीच प्रेम की पींगे बढने लगी। एक सप्ताह पहले विवाहिता प्रेमी युवक संग फरार हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी घर से लाखों रूपए नकद व लाखों रुपए के जेवर ले उड़ी है। काफी–खोजबीन के बाद भी जब महिला का सुराग नहीं मिला तो पति ने थाना हापुड़ देहात में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038





























