मंडी शुल्क तो वसूला गया परंतु वाणिज्य कर नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राजस्थान की मंडी से लाए गए मूंगफली से लदे ट्रक पर कर चोरी का भांडा मीडिया ने फोड़ा तो मंडी अफसर सक्रिय हो उठे और करीब दो लाख रुपए मंडी शुल्क चोरी का भुगतान ले लिया, परंतु जीएसटी सरकार को नहीं मिला।
बता दें कि मूंगफली की 385 बोरी से लदा एक ट्रक राजस्थान की फालदा मंडी से बिक्री हेतु हापुड़ लाया गया, जो किसी कमल किशोर के नाम से था। टैक्स चोरी का भांडा फूटते ही मंडी समिति अफसर सक्रिय हो उठे और करीब दो लाख रुपए मंडी शुल्क वसूल लिया। व्यापारी मंडी शुल्क जमा कर ट्रक ले गया और मूंगफली को गोदाम में उतार कर बेच डाला। जीएसटी चोरी का कौन जिम्मेदार होगा। सरकार को एक पैसा भी जीएसटी नहीं मिला।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

































