दादरी मार्ग की अवैध कालोनी का नक्शा बाजार में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में प्रोपर्टी निवेश बढ़ता ही जा रहा है, अब ताजा मेरठ रोड से सामने आया है, जहां धीरखेड़ा के सामने दादरी मार्ग पर करीब साढ़े ग्यारह हजार वर्ग में एक कालोनी काटी गई है। कालोनी के प्लाट 6-7 हजार रुपए गज बेचे जा रहे है और प्लाटों की रजिस्ट्री 33 सौ रुपए मीटर के हिसाब से की जा रही है, स्पष्ट है कि 50 प्रतिशत ब्लैक मनी को खपाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दादरी मार्ग पर कुछ लोगों ने एक किसान की साढ़े ग्यारह हजार वर्ग गज भूमि को कुछ लोगों ने खरीद लिया और फिर उसे उप भूखंडों में बांट दिया। प्राधिकरण की अनुमति के बिना किसी भूखंड को उप भूखंडों में बांट कर बेचना पूरी तरह अवैध है।
बता दें कि हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा अनाधिकृत रुप से भूमि का उपविभाजन कर भूखंडों का क्रय-विक्रय करना उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 एक्ट का उल्लंघन है। ऐसे उप भूखंडों पर प्राधिकरण भवन निर्माण की अनुमति नहीं देता है। बेचने वालों ने भूखंड का लैंड यूज भी परिवर्तित नहीं कराया है। बताते हैं कि व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए भी लोग प्लाट खरीद रहे है। प्लाटों की बिक्री हेतु बिचौलियों के माध्यम से कालोनी का नक्शा भी बाजार में जारी किया गया है।
SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646





























